फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवर्टर के डिब्बे में ईंटे भर कर मोबाइल की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नगर में बृहस्पतिवार देर शाम एक मोबाइल की दुकान में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। मुख्य चौक पर स्थित न्यू हिंद मोबाइल एजेंसी में एक व्यक्ति इन्वर्टर का डिब्बा लेकर पहुंचा। इसके बाद उसने दुकान स्वामी से 1800 रुपये की कीमत का मोबाइल फोन दिखाने के लिए मांगा। दुकान स्वामी ने मोबाइल फोन व्यक्ति को दिखाया तो व्यक्ति ने मोबाइल में सिम डाला। सिम डालते ही उसके पास फोन कॉल आई और वह यह कहते हुए बाहर चला गया कि वह अपने दोस्त को दुकान का पता बता रहा है। दुकान स्वामी को लगा कि ग्राहक इन्वर्टर लेकर आया है मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। लेकिन काफी देर तक व्यक्ति नहीं लौटा। इन्वर्टर का डिब्बा खोलने पर उसमें ईंटें और पत्थर भरे हुए मिले। पुलिस को ठगी की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें