काशीपुर में ग्राम फिरोजपुर निवासी राकेश (35) पुत्र धर्मसिंह चीमा चौराहा स्थित किसी व्यक्ति के यहां राजमिस्त्री का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम को काम खत्म करने के बाद करीब 20 हजार रुपये लेकर घर पहुंचा। रात करीब आठ बजे उसे गांव के दो व्यक्ति बुलाकर ले गए। आरोप है कि एसआरएफ फैक्ट्री के पास उक्त व्यक्ति उसे मारपीट कर अधमरा छोड़कर भाग गए। होश आने पर राकेश बमुश्किल घर पहुंचा। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। राकेश ने उक्त लोगों पर 20 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।