काशीपुर में फड़ पर जबरदस्ती ठेला लगाने को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार खलासा निवासी शादाब छोटी नीम के नीचे फड़ लगाता है। बीते एक महीने से किला मोहल्ला निवासी संतोष फड़ के अंदर अपना ठेला लगा रहा है। शादाब ने जब इसका विरोध किया तो संतोष और शादाब के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।