फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर महिला को किया प्रताड़ित, तहरीर सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में एक महिला ने दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जसपुर खुर्द निवासी एक महिला ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर कहा कि 28 फरवरी 2017 को उसका विवाह मोहल्ला विजय नगर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद उसके ससुराली उसे कम दहेज लाने को लेकर ताना देने लगे। अक्सर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसकी एक पुत्री है। आरोप है कि 10 दिसंबर 2017 को उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह वह खुद को और अपनी बेटी को बचाकर वहां से भाग निकली और मायके चली गई। बाद में उसका पति उसे मिन्नतें कर वापस ससुराल ले आया। महिला ने कहा कि उसका पति उसे एक किराए के मकान में छोड़कर अपने परिवार वालों के साथ रह रहा है। बताया कि शनिवार को वह घर में काम कर रही थी। इस दौरान उसका देवर, ननद और सास वहां आए और उसका सारा सामान फेंक दिया। आरोप है कि उन्होंने दहेज की मांग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति को थाने बुला लिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें