फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने पर्स उड़ा रहे उचक्के को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा में ट्रेन से उतरे यात्री की जेब से पर्स चुरा रहे उचक्के को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने उचक्के की धुनाई भी की। ग्राम महाराजपुर निवासी शंकर पुत्र कालीचरण ने बताया कि वह अपने किसी कार्य से बरेली गया था। वह किच्छा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर घर जाने के लिए टैंपो में बैठने लगा तो उसकी पेंट की पिछली जेब से उचक्के ने पर्स पार कर दिया। शोर मचाया तो लोगों ने जेबकतरे को दबोच लिया। लोगों ने आरोपी की धुनाई लगाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें