फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ पड़ी मंहगी, शांति भंग में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) ट्यूशन पढ़ने जाती है। बृहस्पतिवार शाम वह ट्यूशन पढ़कर निजी बस से घर वापस लौट रही थी। बस में सवार कुंडा थाने के ग्राम श्यामनगर निवासी एक युवक और उसके साथी ठाकुरद्वारा के ग्राम इंशापुर निवासी युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। मंडी चौकी पर युवती बस से उतरी, तो दोनों युवकों ने उस पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर मंडी चौकी पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही धर दबोचा। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लेकिन पुलिस ने दोनों मनचलों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें