फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म में रोल दिलवाने के एवज में 9.5 लाख ठगे

Wed, 20 Jun 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
 अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म में रोल करने का एक बुजुर्ग को ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपना घर बेचकर पिता-पुत्रों को रुपये दे दिए। जब ठगी का पता चला तो पीड़ित ने पुलिस की चौखट खटखटाई। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

रुद्रपुर के वृद्धाश्रम में रह रहे लौरेंस वल्टर मैसी (72) पुत्र स्व. वी. मैसी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 मई 2012 में उसकी पहाड़गंज निवासी नजाकत साह, उसके पुत्र फिरोज और शहंशाह से मुलाकात हुई। तीनों ने उसे अभिनेता अक्षय कुमार से मिलवाने और फिल्म में काम दिलाने की बात कहते हुए रुपयों की मांग की। लौरेंस के मुताबिक उसने पिता-पुत्रों को अक्षय की फिल्म रोल दिलाने के एवज में नौ लाख 38 हजार 840 रुपये दे दिए। इसके लिए लौरेंस ने अपना किच्छा रोड स्थित घर भी बेच दिया था। पीड़ित ने कहा कि जब काफी समय बाद भी न तो वह अभिनेता से मिल सका और न ही फिल्म में काम मिला तो वह पिता-पुत्रों के पास पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने उसे हड़का कर भगा दिया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने पुलिस को तहरीर सौंपी, लेकिन मुकदमा नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें