सुल्तानपुरपट्टी उपनिदेशक खनन दिनेश कुमार ने कोसी नदी के भंडारण का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर खनन का अवैध स्टाक पाया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि कोसी तटबंध पर स्थित कांटे से कुछ दूरी पर हरजिंदर सिंह और प्रदीप खन्ना के पास स्टॉक की पुरानी परमिशन थी। लेकिन समय अवधि निकलने के वाद भी उपखिनज खरीद कर स्टॉक कर रहे थे। वहां भारी मात्रा में उप खनिज का स्टॉक मिला। इधर, मानिक सिंह के पास भी स्टॉक की परमिशन नही है लेकिन उसके द्वारा खनन स्टॉक पाया गया। उन्होंने बताया कि कोसी खनन क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की तैनाती के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नही लग पा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टाक का विवरण और दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए है। इस संबंध में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।