फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में चोरों ने बोला धावा, लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। एक बंद घर से बदमाशों ने 15 हजार नकद, दो तोला सोने के जेवर सहित दो लाख रुपये का कीमती सामान चुरा लिया। ग्राम पचपेड़ा निवासी अतीक अहमद उर्फ बबलू बुधवार को अपने ससुर की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ घर में ताला बंद कर बरेली गए थे। मौका पाकर बदमाशों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़ 15 हजार की नकदी, दो तोले सोने के जेवर, पीतल के बर्तन, तांबे के बर्तन, एलईडी टीवी, व अन्य घरेलू कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने जाते समय घर के अंदर खड़ी बाइक को भी आग लगाने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार की सुबह गृह स्वामी घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह पुलिसकर्मियों साथ मौके पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें