फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल फर्म के पार्टनरों पर ऋण अदा न करने का आरोप, बैंक प्रबंधक ने सौंपी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में राइस मिल फर्म के तीन साझेदारों पर बैंक का करोड़ों रुपये ऋण अदा न करने का आरोप है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा काशीपुर के प्रबंधक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में स्थित राईस मिल के साझेदार ग्राम देवीपुरा निवासी पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ने बैंक मिल की फर्म पर सीसी लिमिट के दो करोड़ रुपये लेने के बाद 21 सितंबर 2016 को ही फर्म के नाम टर्म लोन का एक करोड़ रुपया प्राप्त कर लिया। बैंक की शर्तों के मुताबिक फर्म के पार्टनरों ने मिल में करीब दो करोड़ 70 लाख रुपये का स्टॉक धान, राईस, खंडा आदि दिखाया था। इस दौरान ऋण जमा न करने की वजह से फर्म का खाता एनपीएस हो गया। एक अगस्त 2018 को बैंक द्वारा मिल के गोदाम का निरीक्षण किया गया तो वहां पाया गया कि फर्म के पार्टनरों ने बैंक को सूचित किए बिना सारा माल गायब कर दिया। बैंक प्रबंधक ने फर्म के साझेदारों पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार की। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें