रुद्रपुर की कृष्णा कॉलोनी निवासी राज कुमार ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी साली सुबद्रा सिडकुल की कंपनी में काम करती है। बीती पांच सितंबर को वह घर से काम पर निकली, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन फोन बंद निकला। रिशतेदारों और दोस्तों से पूछताछ के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।