फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गूलरभोज में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह रेलवे ट्रैकमैन राजकुमार ने ककराला नदी के समीप रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 24/7-8 के पास ट्रैक पर एक क्षत विक्षत शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर संजय कुमार को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोहर चंद मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त रोशनपुर मासेवाला निवासी पप्पू (35) पुत्र गुरदीप सिंह के रुप में की। मृतक के भाई बब्बू सिंह ने बताया कि उसका भाई मानसिक रुप से कमजोर था। वह सोमवार सुबह ही घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें