फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप वाहन पलटने से सांड की मौत, छह भेंस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रीत विहार स्थित वीनस होटल के पास शनिवार दोपहर तेज गति से आ रहा पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पिकप में लादी गई छह भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं और पास में ही खड़ा एक सांड पिकप के नीचे दबकर मर गया। हादसे के बाद पिकप का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सकों को घायल जानवरों के इलाज के लिए बुलाया। लोगों का मानना है कि भैंसों को तस्करी कर ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पिकप चालक और परिचालक की धरपकड़ में जुटी है। इधर, पीएसी के पास से भी कुछ लोगों ने तीन भैंसों से लदे छोटा हाथी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। यहां भी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें