लालपुर में नवाबगंज निवासी पप्पू (35) पुत्र बिलाई राम अपने साथी शेर सिंह के साथ लालपुर आया था। पेट्रोल पंप के सामने से सड़क पार करते समय किच्छा की ओर से आ रहे पिकप ने पप्पू को चपेट में ले लिया। हादसे में पप्पू गंभीर रूप घायल हो गया, जबकि शेर सिंह को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया ।