काशीपुर। पेंशन प्लान का फर्जी बांड बनाकर धोखाधड़ी के आरोपी को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओ कुंडा सुधीर कुमार ने बताया कि फरवरी 2017 में गढ़ीनेगी निवासी चिम्मन लाल चावला ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि हल्द्वानी निवासी अनुज कुमार तिवारी ने उन्हें पेंशन प्लान का बीमा कराने का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए और उन्हें फर्जी बांड पकड़ा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। एसओ कुंडा ने बताया कि इस मामले के आरोपी अनुज को पुलिस ने शनिवार को कुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।