फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेकर ट्रक छोड़ने का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खनन से लदे ओवरलोड ट्रक को बीस हजार रुपये लेकर छोड़ने के आरोपी कांस्टेबल को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ट्रक स्वामी विमल त्यागी ने एसएसपी से शिकायत की थी कि 29 जुलाई की रात बाजपुर रोड पर आईटीआई थाने के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने खनन से लदे एक ओवर लोड ट्रक को पकड़ लिया। चालक ने इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी। आरोप है कि वहां पहुंचने पर एक सिपाही ने उनसे ट्रक छोड़ने की एवज में 25 हजार रुपये की मांग की, जिस पर उन्होंने 20 हजार रुपये दे दिए। बकाया पांच हजार रुपये के लिए कांस्टेबल ने उनका मोबाइल रख लिया। इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने मामले की जांच सीओ राजेश भट्ट को सौंपी। सीओ भट्ट ने बताया कि जांच के मद्देनजर आरोपी कांस्टेबल रणवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इधर, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि उक्त मामले में सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। लिहाजा सिपाही रणवीर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच सीओ काशीपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें