काशीपुर में पेंट कराने के लिए वर्कशाप में खड़े डंपर से बैट्राचोरी करने के आरोप में कुंडा थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम भरतपुर निवासी विवेक ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अप्रैल 2019 को उसने अपना डंपर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने एक वर्कशाप पर पेंट के लिए खड़ा किया था। रात में डंपर से बैट्रा चोरी हो गया। पुलिस ने चोरी के आरोप में विजयनगर नईबस्ती निवासी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गंगेबाबा रोड निवासी शबनम के घर से बैट्रा बरामद कर लिया। पुलिस ने शबनम को भी गिरफ्तार कर लिया।