काशीपुर के एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल परिसर में खाली पड़े आवास में दो युवकों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
शुक्रवार शाम अस्पताल परिसर में खाली पड़े पूर्व सीएमएस कक्ष में दो युवक घुसे। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उन्हें देख शोर मचाया, जिस पर पड़ोसियों ने दोनों को पानी की टंकी, बिजली तार और अन्य सामान चोरी करते धर दबोचा और पहले तो लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने मोहल्ला पक्काकोट नागनाथ मंदिर निवासी बताया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।