काशीपुर में गंगे बाबा रोड, मोहल्ला किला निवासी मो. सलाउद्दीन की पत्नी आसमा के परिजनों के घर बृहस्पतिवार को विवाह समारोह था। इस दौरान पूरा परिवार शादी में शरीक होने पहुंचा था। रात में चोरों ने घर में धावा बोलकर आठ हजार रुपये, सोने की बाली, करीब छह तोले चांदी के आभूषण, गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। वहीं, घटनास्थल से 30 मीटर आगे बरनपाल पुत्र नारायण ने घर पर कबूतर पाले है। रात में कबूतरों को बाड़े में बंद कर उसने ताला लगा दिया। सुबह उठकर देखा तो बाड़े का ताला टूटा था और करीब 45 कबूतर गायब थे। बताया कि करीब कबूतर के 20 बच्चे भी मृत मिले। पीड़ित ने बताया कि उसे नौ हजार का नुकसान हुआ है।