जसपुर में एक ग्रामीण ने एक पखवाड़े पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई उसके पुत्र की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम भोगपुर निवासी रणजीत सिंह ने कहा कि 23 नवंबर की शाम उसका पुत्र सुखदेव सिंह (24) वर्ष साइकिल पर सवार होकर जसपुर से घर जा रहा था। ग्राम निजामगढ़ के पास पीछे से आ रहे बाइक संख्या यूके 18एच-7259 के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जसपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।