काशीपुर में मोहल्ला कटोराताल नईबस्ती निवासी जमीर पुत्र जमील की सीतापुर आई हॉस्पिटल रोड पर दूध की डेयरी है। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती नौ अक्तूबर की रात करीब दो बजे कटोराताल निवासी फैजान अपने टेंपो से मतीन और हैदर के साथ मिलकर उसकी डेयरी से भैंस खोल ले गया। पुलिस ने फैजान और हैदर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चुराई गई भैंस बरामद कर ली है। तीसरा आरोपी मतीन अभी फरार बताया गया है।