फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल की भूमि पर ध्वस्त किया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम और प्रशासन की टीम ने मंगलवार शाम किच्छा बाइपास रोड स्थित नजूल की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरा बनाकर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। टीम को देख नशेड़ी युवक भाग निकले। किच्छा बाइपास स्थित बीएचएल कंपनी के पास नजूल की कई एकड़ भूमि है। इस पर उगे पीपल के पेड़ के नीचे स्थानीय लोग कब्जे का प्रयास कर रहे थे। इसके साथ ही यह स्थान नशेड़ियों का भी अड्डा बना हुआ था। अतिक्रमण की सूचना मिलने पर मंगलवार शाम मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह और तहसीलदार अमृता शर्मा टीम के मौके पर पहुंचे। भूमि पर स्थानीय निवासी सोनेलाल तारबाड़ कर सब्जी उगा रहा था। टीम ने जेसीबी से तारबाड़ उखाड़ दी। प्लाट पर एक कबाड़ी ने भी सामान फैला रखा था। नगर निगम की टीम ने उसे फटकार लगाते हुए जल्द सामान हटाने की चेतावनी दी। मुख्य नगर आयुक्त जयभारत ने कहा कि पीपल के पेड़ के नीचे नींव भी खोदी गई थी। वहां अतिक्रमण का प्रयास हो रहा था। अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया है। अतिक्रमण का प्रयास करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें