फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। थारी रामनगर निवासी जसपाल (25) पुत्र कुलवंत सिंह रविवार को बाइक से तुमड़िया जलाशय क्षेत्र से एक शादी समारोह में गया था। रात को लौटते समय बहल्ला नदी की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जसपाल को पुलिसकर्मियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जसपाल चार बहनों का इकलौता भाई था। समाचार जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें