जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय के निर्देश पर शनिवार को आबकारी निरीक्षक विष्णु थापा ने अपनी टीम के साथ ग्राम टांडा उज्जैन, पैगा, बघेलेवाला, महुआखेड़ागंज, जसपुर, खलियापार पट्टी व तीरगढ़ी आदि स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब पकड़ी। उन्होंने बताया कि ग्राम खलियापुर पट्टी निवासी गुरमीत सिंह से लगभग 500 ली. कच्ची शराब व अन्य स्थानों से लगभग 150 ली. शराब बरामद की। साथ ही पांच कलियावाला निवासी कोमल, तीरगढ़ी निवासी सुरेंद्र कुमार, मंशापट्टी से विवेक, हरभजन कौर आदि को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम में उप आबकारी निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी, हरीश पंत, उमराव राठौर, लाल सिंह राणा, प्रदीप कुमार, रवि कुमार आदि थे।