फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में रम्पुरा निवासी व्यक्ति ने रम्पुरा चौकी में सौंपी तहरीर में अपने भाई पर पत्नी को पीटने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह सिडकुल कंपनी में काम करता है। घर में पत्नी, बच्चे, मां के साथ ही छोटा भाई भी रहता है। छोटा भाई उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। इसको लेकर देवर और भाभी में अनबन रहती है। आरोप है कि शुक्रवार रात विवाद हुआ तो पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। शनिवार सुबह उसकी पत्नी छत पर बैठी थी, इस दौरान छोटे भाई ने सरिया से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में पत्नी के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें