फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर के शांति कॉलोनी निवासी विकास सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह बिलासपुर शुगर फैक्ट्री से उनके रिश्तेदार रंजीत और अन्य लोग घर पर आए थे। रंजीत ने हीरो डिलक्स बाइक (यूके06एएम8619) को घर के बाहर खड़ा किया था। करीब एक घंटे बाद परिजन घर के बाहर आए तो बाइक गायब थी। आसपास खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। बताया कि बाइक चुराने वाले की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। मामले की तहरीर रम्पुरा चौकी में दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें