फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवाड़ा पूर्व बदमाशों के हमले में घायल हुए युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में करीब 15 दिन पूर्व बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक पेपर मिल कर्मी ने इलाज के दौरान मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरामालियान निवासी राजीव ऊर्फ बाबू (38) पुत्र सुरेश कुमार रामनगर रोड स्थित एक पेपर मिल में ब्वॉयलर पर फायरमैन के पद पर तैनात था। तीन दिसंबर की रात वह साइकिल से मिल में काम करने के लिए जा रहा था कि मिल से कुछ दूरी पर बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। बाबू लहूलुहान हालत में मिल में पहुंच गया। मिल के अन्य कर्मियों ने पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी हालत नाजुक देख उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाबू के स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
बताया जाता है कि शनिवार की देर रात बाबू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए। रविवार को मृतक बाबू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक का एक पुत्र व पुत्री है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें