जसपुर। पुलिस ने तीन युवकों पर दो किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम रामनगर वन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 24 सितंबर की सुबह नौ बजे उसकी दो नाबालिग पुत्रियां गांव के स्कूल में पढ़ने गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद पता चला कि ग्राम श्यामनगर थाना कुंडा निवासी सोनू उर्फ कल्वा पुत्र भोजराज अपने गांव के ही दो लड़के कुलदीप पुत्र भूपसिंह और अमित पुत्र विसंभर उसकी पुत्रियों को बहला फुसलाकर कहीं ले गए हैं। सोनू अपने मामा के यहां गांव में आता जाता था। पीड़ित ने आरोपियों पर अपनी पुत्री का धर्म परिवर्तन व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।