बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा निवासी लखविंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर यूपी के गांव समोदिया (रामपुर) निवासी पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बताया कि तीन महीने पहले आरोपी युवक ने उसके एक साथी को मलयेशिया भेजा था। गुमराह करने की जानकारी होने पर लखविंदर सिंह रास्ते से ही लौट आया जबकि उसका साथी अभी भी मलयेशिया में है। आरोपी युवक ने विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम भी ली थी।