फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। झनकट से सटे वन क्षेत्र में कामन नदी से अवैध रूप से खनन की चर्चा जारों पर हैं। रविवार तड़के पुलिस टीम ने दियां गांव में अवैध आरबीएम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। सुबह करीब 4.20 बजे एसआई राजेंद्र कुमार पंत की देखरेख में टीम दियां मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस बीच दियां की ओर से झनकट को आती ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर आई।
विज्ञापन


संदेह होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका तो ट्रॉली में आरबीएम भरा मिला। चालक दियां निवासी सचिन राणा से खनन से संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। एसआई ने बताया कि पूछताछ में वन क्षेत्र के अंतर्गत कामन नदी से उक्त सामग्री खनन कर लाने की बात सामने आई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें