फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की कैंटीन में मारपीट, रंगदारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालपुर में शिवनगर निवासी रतन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामेश्वरपुर मोड़ पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास ही वह कैंटीन संचालित करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे दुकान पर पहुंचे दो युवकों ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। इनकार करने पर युवकों ने अपने दर्जनभर साथियों को बुला लिया और उससे गालीगलौच की। इनमें से एक युवक ने खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। कैंटीन में बैठे कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। इधर, कुछ ग्रामीणों ने कैंटीन स्वामी से मारपीट और रंगदारी के मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि युवकों की शराब की दुकान पर ओवररेटिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर कैंटीन स्वामी ने उनसे अभद्रता करना शुरू कर दिया, जिससे मामला बढ़ गया। इधर, चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें