किच्छा में थाना पुलभट्ठा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से दो गो वंशीय पशुओं को बरामद किया।सोमवार देर रात पुलभट्ठा थाना पुलिस ने पिपलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान कार संख्या यूपी 04 बी 4364 को रोका। तलाशी लेने पर दो गो वंशीय पशु बरामद किए। मौका पाकर कार चालक और उसका साथी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।