फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता के कोर्ट की ओर से जमीन पर स्टे होने के बावजूद कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में नौ माह की गर्भवती के पेट में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को डोहरा सिसईखेड़ा निवासी सतपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सिसईखेड़ा में उसकी दो एकड़ जमीन को लेकर गांव के ही रिश्तेदार से कई वर्षों से विवाद चल रहा है। खटीमा कोर्ट से तीन जुलाई 2018 को विवादित जमीन पर निषेधाज्ञा दी गई। आरोप है कि निषेधाज्ञा के बावजूद विरोधी बृहस्पतिवार शाम को ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर खेत की जुताई करने आ गए। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की जिसमें रजविंदर कौर (नौ माह की गर्भवती) पत्नी गुरमेज सिंह पेट में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सितारगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपकर पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर देर शाम को दूसरे पक्ष ने भी चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष दौलत राम वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें