काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग बताया गया है। चर्चा है कि वह छह माह के गर्भ से थी। बृहस्पतिवार को जहर के सेवन से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को सूचित किए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।