एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर कहा कुछ लोग उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम कचनाज गुसाई शंकरपुरी निवासी अंबिका प्रसाद ने थाने में बुधवार को तहरीर देकर कहा कि वह गांव में एक जमीन पर बीते चालीस सालों से काबिज है। उसने जमीन पर पेड़ पौधे उगाए हैं। उसके बराबर में एक व्यक्ति अपनी जमीन पर बुनियाद भर रहा है। वह उसकी जमीन पर भी बुनियाद भरने का प्रयास कर रहा है। जब उसने ऐसा करने को मना किया तो उक्त व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है।