फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की स्मैक के साथ एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को साढ़े दस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह को मुखबिर ने बताया कि एक युवक थाना साबिक में लोगों को स्मैक की पुड़िया बेच रहा है। पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर एक युवक को दबोच लिया जो लोगों को स्मैक की पुड़िया बेच रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े दस ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलफाम निवासी अल्लीखां बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुलफाम की मां ने रोते हुए बताया कि गुलफाम पहले कपड़े की दुकान चलाता था। स्मैक की लत लगने पर वह नशा करने लगा जिससे दुकान उजड़ गई। नशे का खर्च चलाने के लिए स्मैक की पुड़िया बेचता है और जो बचता है उसे पी जाता है। इसके बड़े भाई को कैंसर है। वह लोगों से चंदा कर उसका इलाज करा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें