काशीपुर में चार युवकों ने एक ई-रिक्शा चालक को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसका ई-रिक्शा लूट लिया। ग्राम बक्सौरा कॉलोनी टीला थाना कुंडा निवासी अली हसन ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 26 जनवरी की शाम पांच बजे वह एमपी चौक पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी वहां चार युवक आए। उन्होंने उससे अलीगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कही। इस पर उसने 200 रुपया किराया तय किया। वह चारों को लेकर स्टेशन पहुंचा तो चारों ने उससे आगे रोशनपुर स्टेशन छोड़ने को कहा। वहां उन्हें लेकर रोशनपुर स्टेशन पहुंचा तो एक युवक ने उसे मिठाई खिलाई। इसके बाद उसे अत्यधिक नशा हो गया। चारों युवक उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। देर रात उसे होश आया। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।