गदरपुर में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोहर चंद को बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान दिनेशपुर मोड़ पर एक होटल में अंग्रेजी शराब लाए जाने की सूचना मिली। टीम ने छापा मारकर होटल में छह पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब की 74 बोतलें बरामद की। इसमें लार्ड्स ब्रांड व्हिस्की की 51, इंपीरियल ब्लू की 12 एवं पार्टी स्पेशल की 11 बोतलें थी। मौके से राजाराम निवासी पपनेजा कालोनी करतारपुर रोड को धर दबोचा। पूछताछ में राजाराम अंग्रेजी शराब के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर राजाराम पर मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसआई प्रदीप शर्मा, ललित बिष्ट, हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह बिष्ट एवं होमगार्ड दीपक शर्मा आदि थे।