फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने झपटा ई रिक्शा सवार युवती का मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर के मुख्य बाजार निवासी ज्योति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किच्छा बाइपास रोड स्थित हुंडई कार शोरूम में नौकरी करती है। मंगलवार शाम वह ड्यूटी खत्म कर ई रिक्शा से घर लौट रही थी। किच्छा रोड पर स्थित पुरानी तहसील के सामने पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उससे मोबाइल झपटा और मौके से फरार हो गए। चालक ने कुछ दूरी तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन बाइक सवार पकड़ में नहीं आए। इधर, हुंडई शोरूम की एक अन्य युवती यामिनी के साथ भी सोमवार शाम पुरानी तहसील के सामने दो बाइक सवार युवकों ने मोबाइल झपटने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल जमीन पर गिरने के कारण युवक मोबाइल झपटने में नाकाम रहे। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार घूम रहे है। मौका मिलने पर मोबाइल झपटकर फरार हो जोते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें