जसपुर में एक ग्रामीण ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ उसकी पशुशाला में आग लगाने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। ग्राम आमका निवासी रियासत ने कहा कि उसने इसी गांव के निवासी एक व्यक्ति से पांच वर्ष पूर्व एक बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के वक्त ही उसकी कीमत का भुगतान कर उस भूमि पर पशुशाला का निर्माण करा लिया था। बीते एक सप्ताह से वह व्यक्ति जमीन खाली कराने का दबाव बना रहा था। खाली न करने पर उसकी पशुशाला में आग लगाने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार रात दस बजे उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बहन को साथ लेकर पशुशाला में आग लगा दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पूर्व ही पशुशाला में रखा सामान जल गया। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।