काशीपुर में कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम ने मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पुलिस को सूचित किए बगैर किराएदार रखने वाले पूजा, मनोज, विकास शर्मा, दीपक, राकेश, सुंदरलाल, चंद्रहास, कमला देवी समेत 10 भवन स्वामियों के चालान काटे। इस दौरान उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, अर्जुन गिरी गोस्वामी और प्रकाशचंद्र आदि थे।