फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने मासूम से दुष्कर्म किया
विज्ञापन

दिनेशपुर। साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को धमकी देने के साथ रुपये का लालच देकर पुलिस में शिकायत करने से रोका। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि यहां के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर कहा कि सुशांत सरदार नाम का युवक पांच जुलाई को उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घर लौटने पर दर्द से तड़प रही बेटी से जब उसने कारण पूछा तो बेटी ने उसके साथ हुई घटना के बारे में सब कुछ बता दिया। आरोप है कि आरोपी व उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत न करने की धमकी दी और रुपये का लालच देकर मामले को पंचायत में निपटाने की बात कही। शुक्रवार की रात जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूर्व प्रधान प्रमिला ढाली के नेतृत्व में देर रात लोग थाने जा धमके और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को थाने में हंगामा काटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें