काशीपुर में आईटीआई थाना पुलिस ने दो नशेड़ियों को चोरी के शक में पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आईटीआई पुलिस को सूचना मिली की एक खंडहर में कुछ लोग नशा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि दोनों लोग चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों से पूछताछ में शुगर मिल में हुई चोरी के संबंध में कुछ सुराग मिले हैं।