फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में चोरी का प्रयास करते एक दबोचा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में फैक्ट्री में चोरी का प्रयास करते एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा। फैक्ट्री स्वामी ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सरवरखेड़ा में प्रेसो हर्बल कॉन्सेप्ट नाम से फैक्ट्री है। जो पिछले काफी समय से बंद पड़ी है। शनिवार को एक युवक कबाड़ चोरी करने के इरादे से फैक्ट्री में घुस गया। वह फैक्ट्री से मशीनों के नट बोल्ट खोल रहा था। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने आरोपी को एकत्र किए गए कबाड़ के साथ मौके पर धर दबोचा। सूचना पर फैक्ट्री स्वामी उदित बंसल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को मंडी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बंसल की तहरीर पर जनपद मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम फरीदनगर निवासी राजीव पाल के खिलाफ धारा 379/411 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें