रुद्रपुर। रविवार को थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसआई मदन मोहन जोशी ने टीम के साथ ट्रक यूनियन के समीप दबिश देकर एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने अपना नाम अनस अली पुत्र फरमूद निवासी वार्ड नंबर सात सिरौलीकलां पुलभट्ठा बताया।
अनस लंबे समय से स्मैैक का कारोबार कर रहा था और वह स्मैक बेचने के लिए ही खड़ा था। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। टीम में एसआई मनोज कोठारी, देवेंद्र गौरव, कांस्टेबल देवराज सिंह, इरशाद उल्ला शामिल रहे।