सुल्तानपुर पट्टी। कोसी में चल रहे कुछ खनन पट्टों से उप खनिज ज्यादा तोलने की शिकायत चौकी इंचार्ज से की गई। शिकायत पर बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह अधिकारी ने वाहनों की चेकिंग की। पकड़े गए वाहनों को तोला गया तो तीन वाहनों में रॉयल्टी से अधिक वजन पाया गया। जिन्हें ओवर लोड में सीज कर दिया। वहीं सुबह चार वाहन बिना रवन्ने के पाए गए, जिन्हें अवैध खनन में सीज कर दिया गया।