एसएसपी की स्पेशल टीम ने खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निकटवर्ती ग्राम बखपुर के भगवानपुर क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त 23 ट्रक सीज कर दिए। पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां खलबली मच गई और खनन में जुटे कई लोग अपने ट्रक छोड़ फरार हो गए। इधर, राजस्व विभाग और पुलिस टीम अपनी संयुक्त रिपोर्ट डीएम को भेजने की तैयारी में जुटी हैं।
शनिवार सुबह छह बजे सीओ सुरजीत कुमार, प्रशिक्षु सीओ पूर्णिमा गर्ग, कोतवाल उमेश कुमार मलिक के साथ भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम ने गौला नदी के ग्राम बखपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों पर छापा मारा। यहां पर कई दर्जन ट्रक उपखनिज भरते पाए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काम कर रहे श्रमिक भाग निकले। बाद में टीम ने यहां से 23 ट्रक अपने कब्जे में लिये जबकि इनके चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। कलकत्ता फार्म चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मौके से यूके 06सीबी 2978, यूके 06 सीबी 9621, यूके 06सीबी 2976, यूके 06सी 6890, यूके 06सीबी 3342, यूपी 25सीटी 6819, यूके 06सीबी 3025, यूके 04सीबी 2665, यूके 06सीबी 2964, यूके 06सीबी 3562, यूए03ए5177, यूके 06सीबी 3407, यूए 03ए 2112, यूपी 53टी 4661, यूपी 44टी 4426, एचआर 38एल 0914, यूके 18सीए 1229, यूके 06सीबी 3123, यूके 06सीबी 3083, यूके 06सीबी 3582, यूके 06सीबी 2922, यूके 06सीबी8247 और यूए 06एफ 9845 नंबर के ट्रक बरामद किए गए गए, जिन्हें सीज किया गया है।
टीम ने पांच किमी का पैदल सफर किया
किच्छा। पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर जाने के लिये जो रणनीति तैयार की उसके तहत स्पेशल टीम पैदल पांच किलोमीटर का सफर तय कर बेनी मजार होते हुए घटनास्थल पर पहुंची जबकि पुलिस और राजस्व विभाग की टीम अपने वाहनों से पिपलिया फार्म होते हुए मौके पर पहुुंची। मौके पर बड़ी तादाद में खनन देख विभाग के लोग भी हैरान थे।
पट्टे वाले स्थान के बजाय गौला से हो रहा था अवैध खनन
किच्छा। तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में एक महिला के नाम पर पट्टा है लेकिन टीम ने जब छापा मारा तो पट्टे वाले स्थान पर खनन नहीं किया जा रहा था बल्कि गौला नदी से रेत निकाल कर एक स्थान पर इकट्ठा किया जा रहा था। बताया कि वह राजस्व निरीक्षक खुशाल सिंह के साथ मौके पर गए थे। जिसकी सारी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
तहसीलदार ने बताया कि पट्टा धारक और ट्रक मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा। इधर, किच्छा कोतवाल उमेश कुुमार मलिक ने बताया कि कार्रवाई में 23 ट्रक सीज किए गए हैं। पुलिस टीम ट्रक मालिकों के नामों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर जब टीम पहुंची तो पट्टे वाली जगह की बजाय भूतनाला क्षेत्र में खनन हो रहा था।