बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। गांव इटव्वा निवासी जगदीश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस चौकी में तहरीर दी। आरोप है कि गांव गोबरा में प्राथमिक विद्यालय के पास अवैध उपखनिज का चुगान हो रहा है। कहा कि इससे विद्यालय की बाउंड्री को खतरा है और गड्ढों में बच्चों के गिरने की आशंका है। तहरीर में जनहित में अवैध खनन को तत्काल बंद करने की मांग की गई है।