रुद्रपुर में टांडा बरवाला, केलाखेड़ा निवासी टाटा मैजिक चालक मेघराज (32) पुत्र श्यामलाल शुक्रवार सुबह अपने टाटा मैजिक में सवारी बैठाकर दिनेशपुर की ओर जा रहा था। डाबर कंपनी के सामने टाटा मैजिक के टायर के गड्ढे में पड़ने से सड़क पर बगल से गुजर रहे बाइक सवार पर कीचड़ के छींटे पड़ गये। इस पर बाइक सवार ने मेघराज को पीट दिया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे दिनेशपुर से लौटते समय भी आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने मेघराज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।