गदरपुर। पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने पर छह भवन स्वामियों के चालान कर जुर्माना वसूला। रविवार को थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में टीम ने वार्ड नंबर चार में अभियान चलाया। इस दौरान त्रिलोक कुमार, डेविड मुगलानी, मुरली मनोहर, हंसराज गुंबर, नीरज गुंबर एवं कुसुम का चालान कर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।